News Bharat R
Accidentपाली

पाली – गुड़ा एंदला थाने के अंतर्गत बालराही गाँव के निकट एक स्विफ्ट कार में सवार चार जनों की हुई मौत, जिसमें एक महिला है शामिल, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत पहुंचे मौके पर।

पाली-

पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के बालराई के निकट हाइवे पर शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे पाली से सिरोही की तरफ जा रही कार पर मार्बल से भरा कंटेनर गिर गया। इससे कार कंटेनर के नीचे दब गई। कार सवार दम्पति सहित चार लोगों की दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इनमें एक महिला शामिल है। शव बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

गुडा एंदला थाना अधिकारी बिहारीलाल शर्मा ने बताया कि हादसे में मनोज शर्मा निवासी जालोर, अश्विनी कुमार दवे निवासी विश्वकर्मा नगर सर्वोदय स्कूल के पास भदवासिया जोधपुर, बुद्धाराम पुत्र तुलसीराम प्रजापत निवासी प्लॉट नंबर 633 विस्तार कमला नेहरू नगर जोधपुर व रश्मि देवी पत्नी अश्विनी कुमार दवे की नीचे दबने से मौत हो गई। हाईवे से वाहनों को हटाया गया है।

हादसें के दौरान श्रतिग्रस्त कार व कार में सवार लोग

शवों को गुंदोज अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

संबंधित पोस्ट

दो अवैध पिस्टल व 8 जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

newsbharatr

रायपुर- हजरत हुसैन पीर बाबा दरगाह पर चार दिवसीय उर्स का हुआ आयोजन, कोरोना गाईडलाइन को लेकर सीमित संख्या में पंहुचे जायरीन

newsbharatr

पाली- प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद ने जिला कलेक्ट्रेट पहुचकर ली अधिकारियों की बैठक

newsbharatr

जागरूकता वाहन से वेक्सिनेशन के प्रति करेंगे जागरूक

newsbharatr

पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम से ठगी करने के दो आरोपी, दोनों आरोपियों से 35 हजार की नगदी व एटीएम भी बरामद, ठगो ने गुजरात ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित 24 जिलों में की थी ठगी की वारदाते, एटीएम से पैसे निकालने के बदले बदलते थे एटीएम – पाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

newsbharatr

पाली। रसद विभाग ने मारवाड़ जंक्शन तहसील क्षेत्र के गुड़ा केसरसिंह स्थित उचित मूल्य की दुकान मैसर्स राजाराम केसाराम के खिलाफ सिरियारी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया

newsbharatr