
पाली – न्यूज़ भारत R / मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma की मंशानुरूप पाली जिले में किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है। इसके लिए एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से “ग्राम रथ अभियान” चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न गांवों में पहुंचे ग्राम रथ के जरिए ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। योजनाओं का लाभ मिलने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
सोमवार को इन गांवों में पहुंचे ग्राम रथ
पाली विधानसभा क्षेत्र की रोहट पंचायत समिति के माण्डावास, खुटाणी, दिवान्दी, लाम्बडा गैलावास, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के बोमादडा, सांपा, भांगेसर, बाली विधानसभा क्षेत्र के नारलाई, माडपुर, सुमेर, देसूरी, मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के सांसरी, पनोता, कोट सोलंकियान, मगरतलाब तथा सोजत विधानसभा क्षेत्र के चण्डावल नगर, चण्डावल स्टेशन, साण्डिया और खोखरागांव में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
मोबाइल वैन के जरिए योजनाओं एवं विकास कार्यों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही कला जत्था और स्थानीय लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया।
मंगलवार को इन गांवों में पहुंचेगा ग्राम रथ
मंगलवार को पाली विधानसभा क्षेत्र की रोहट पंचायत समिति के पांचपदरिया, रेपड़ा, फेकारिया, धोलेरिया शाासन, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के माण्डल और बालराई, बाली विधानसभा क्षेत्र के माण्डपुर और देसूरी, मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के नया गांव और कोट सोलंकियान तथा सोजत विधानसभा क्षेत्र के बासना, मण्डला, बोयल और अटपड़ा गांवों में मोबाइल वैन के जरिए योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।


