
जमवारामगढ़ – न्यूज़ भारत R.
जमवारामगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इंद्रगढ़ तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पालेड़ा में शुक्रवार को स्कूली शिक्षा विभाग ओर भारती फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से संचालित सत्य भारती क्वालिटी सपोर्ट कार्यक्रम के तहत पाँच दिवसीय सत्य भारती स्किल फेस्ट 2022-23 का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला प्रभारी राजनारायण भारती फाउंडेशन ने बताया कि दोनो विद्यालयों मे 23 मई से 27 मई तक सुबह 8 बजे से 11 बजे तक समर कैम्प के तहत सत्य भारती स्किल फेस्ट का आयोजन किया गया। जिनमे कुल 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस आयोजन मे प्रतिदिन पृथक -पृथक गतिविधियों का आयोजन हुआ। जिसमे प्रथम दिवस हैंड राईटिंग कौशल, द्वितीय दिवस कबाड़ से जुगाड़ बनाना, तृतीय दिवस अंग्रेजी मे बातचीत करना, चतुर्थ दिवस मेहंदी बनाना तथा भोजन के विविध व्यंजन बनाने का कौशल एवं पंचम दिवस बैसिक कम्प्यूटर मे थ्योरी एवं प्रेक्टिकल सिखाने जैसे प्रमुख कोशल पर काम हुआ। उक्त आयोजन में प्रधानाचार्य लालाराम मीणा, व्याख्याता रोहन गुर्जर, अकादमिक मेंटर भारती फाउंडेशन ओमप्रकाश सरगरा एवं गायत्री गुर्जर आदि का विशेष सहयोग रहा। पांचवे दिन आयोजन के समापन पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये गये। प्रधानाचार्य लालाराम मीणा द्वारा भारती फाउंडेशन द्वारा संचालित स्किल फेस्ट कार्यक्रम की सराहना करते हुये कहा गया की ऐसे अवसर मिलने से ही विद्यार्थीयों को सही अर्थो मे सर्वांगीण विकास की ओर विद्यार्थियों को अग्रसर किया जा सकता है।


