News Bharat R
Advertising

आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा 4 दिवसीय सेवा-सत्संग कार्यक्रम आयोजित

ब्यावर। The Art of Living Foundation परिवार जिला ब्यावर द्वारा पूज्य गुरुदेव रविशंकर प्रसाद  के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय सेवा एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों एवं वृद्धजनों की सेवा की गई।
कार्यक्रम के दूसरे दिन बाग की पाल क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। वहीं तीसरे दिन ब्रह्मानंद धाम में वृद्धजनों के लिए भोजन प्रसाद एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।
संतों के आशीर्वाद के साथ आयोजित सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के नरेश भैया ने सेवा कार्यों को आत्मीय भाव एवं समर्पण के साथ करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान दिया।

संबंधित पोस्ट

AKH अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस का हल्ला बोल

newsbharatr

मेहंदी फैक्ट्री के बाहर से मजदूर की बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को भेजा जेल

newsbharatr

बार थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 41 किलो 930 ग्राम डोडा पोस्त सहित पिकअप जब्त, तस्कर गिरफ्तार

newsbharatr

महावीर इंटरनेशनल रा शिविर म्हं सैंकड़ां मरीजां नै मिल्यो फायदो सिंधी समाज धर्मशाला म्हं आयुर्वेद लेप चिकित्सा अर नि:शुल्क जांच शिविर रो आयोजन

newsbharatr

पाली जिले में ‘ग्राम रथ अभियान’ के जरिए गांव-गांव पहुंच रही योजनाओं की जानकारी

newsbharatr