
रायपुर मारवाड़ सदियों पुरानी परंपरा को जिंदा रखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों व देशभर में होलिका दहन किया जाता है। इसी के चलते आज रायपुर मारवाड़ कस्बे के मानाबारी मोहल्ले में भी विधि विधान से महिलाओं द्वारा होलिका पूजन कर ढोल बजाकर महिलाओं ने मंगल
आरती की। उसके बाद होलि का दहन किया गया। होलिका दहन के समय ग्रामीणों ने परंपरा अनुसार गेहूं के फसल के कुछ तने काटकर उसमें जलाने की विधि भी की गई । होलिका दहन के समय मौजूद महिलाओं ने होली व प्रहलाद के मंगल गीत भी गाए।


