News Bharat R
धर्म- आस्थापालीरायपुर मारवाड़

रायपुर- हजरत हुसैन पीर बाबा दरगाह पर चार दिवसीय उर्स का हुआ आयोजन, कोरोना गाईडलाइन को लेकर सीमित संख्या में पंहुचे जायरीन

रायपुर मारवाड़-

कस्बें के झुंठा रोड़ बिजोड़िया बेरे के पास स्थित हज़रत हुसैन पीर बाबा दरगाह पर चार दिवसीय उर्स का आयोजन किया गया।दरगाह परिषर में साई हुज्जत अली शाह बापू के सानिध्य में हजरत हुसैन पीर बाबा का चार दिवसीय सालाना उर्स का आयोजन किया गया जिसमें गुस्ल की रस्म, चादर, व अन्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ गुजरात से आये जायरीनों ने बाबा के बारगाह में पहुचकर मत्था टेककर खुशहाली की कामना की। साई हुज्जत अली शाह बापू की सरपरस्ती में आयोजित सलाना उर्स में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए चादर झुलस व कव्वाली, तकरीर का कार्यक्रम को निरस्त कर सीमित संख्या में आयोजन किया गया।
सालाना उर्स को लेकर भोलेशाह दरगाह के खैरात अली , दरगाह विकास कमेटी के सदर माईनुदिन जरगर, नायब सदर आसिम सिलावट, झुंझार मित्र मंडल के अध्यक्ष रूपसिंह उदावत, अरविन्द सिंह शेखावत, निर्मल सिंह शेखावत, गौतम दायमा, जगदीश झूठा, श्याम गिरी गोस्वामी झूठा,ने सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाया।

इन्होंने की शिरकत।
हजरत हुसैन पीर बाबा के सालाना उर्स में राधनपुर गुजरात से नजीर भाई,सहित कई जायरीनों ने भाग लिया।उर्स में लोबान के दौरान बारगाह में मौजूद जायरीन

संबंधित पोस्ट

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।

newsbharatr

कोविड-19 को लेकर जिला प्रशासन सतर्क।

newsbharatr

पीजी फाइल्स लिमिटेड ने खरीदी पांच बसे, ग्रामीण क्षेत्रो में करायेंगे निःशुल्क चिकित्सा सेवा मुहैया

newsbharatr

जिले में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 90 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित कर कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा।

newsbharatr

पानी के लिए पाली नगरपरिषद सभापति रेखा राकेश भाटी का सघर्ष

newsbharatr

जलझूलनी एकादशी पर नगर के मंदिरों से निकली पालकियां,ग्रामीणों ने भगवान की पालकियों को कंधे पर उठाकर कराया नगर का भ्रमण

newsbharatr