News Bharat R
Accidentपालीरायपुर मारवाड़

ट्रेन से कटने से पहले मोबाईल पर कर रहा था बात। फिर दो डिब्बो के बीच मे डाला सिर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत।

ट्रेन से कटने से पहले मोबाईल पर कर रहा था बात। फिर दो डिब्बो के बीच मे डाला सिर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत।रायपुर मारवाड़-

हरिपुर रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार को ट्रेन से कट जाने के कारण एक युवक की मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे रानीखेत एक्सप्रेस हरिपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजर रही थी। उसी समय एक युवक बाइक लेकर माल यार्ड के पास पहुंचा और बाइक खड़ी कर दी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक को खड़ी करके वह फोन पर बात करते हुए चलती ट्रेन के दो डिब्बों के बीच अपने सिर को डाल दिया जिसके कारण उसका सिर बुरी तरह से कट गया। उसके शरीर के अन्य अंगों पर चोटें नहीं आई किंतु सिर में गंभीर चोट के कारण उसकी मृत्यु हो गई। ज्ञातव्य है कि रानीखेत एक्सप्रेस का हरिपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं है। सूचना मिलने पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर चेतन सिंह 21 वर्ष पुत्र देवीसिंह रावत निवासी खिवल के रूप में शव की शिनाख्त की।

मृतक चेतन सिंह का शव
मृतक चेतन सिंह का शव

घर से निकलते ही हुआ दर्दनाक हादसा
बताया जाता है कि मृतक कुछ समय पूर्व ही घर से निकला था। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन व रावत समाज के लोग भी मौके पर पहुंचे। रायपुर पुलिस द्वारा इत्तला करने पर जीआरपी का दल भी सोजत से हरिपुर पहुंचा तथा मामले की जांच मैं जुट गया। जीआरपी ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए रायपुर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।

संबंधित पोस्ट

अमृत सरोवर टांडा तालाब में शहीद की मॉँ दाखू काठात ने किया ध्वाजारोहण

newsbharatr

एडीएम ने अधिकारियों की बैठक लेकर सोंपे दायित्व।

newsbharatr

रामगढ सेडोतान के केबाजा माता मंदिर में रीछ के विचरण से ग्रामीणों में भय

newsbharatr

कभी फसल को तरसते थे खलिहान…. बंजर पड़ी जमीन पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने लिखी नई इबारत, व्यर्थ बह रहे बरसाती पानी का उपयोग कर बनवाया खेत में 2700 वर्ग मीटर का तालाब, असिंचित भूमि से प्राप्त की 8 लाख रुपये की ऊपज।

newsbharatr

विधायक अविनाश गहलोत ने लगवाईं वैक्सीन की पहली डोज

newsbharatr

दो अवैध पिस्टल व 8 जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

newsbharatr