News Bharat R
अन्यपालीरायपुर मारवाड़

बकरियों ने खा लिया कुछ ऐसा कि एक-एक कर उनकी मौत होने लगी, बोरवाड में दस बकरियो की मौत, नो अचेत

बकरियों ने खा लिया कुछ ऐसा कि एक-एक कर उनकी मौत होने लगी, बोरवाड में दस बकरियो की मौत, नो अचेत
न्यूज़ भारत @ सेन्दड़ा

सेन्दड़ा ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम के बोरवाड में रोजाना की तरह ही बकरियां चरने गई थी कि अचानक एक ऐसा हादसा हुआ जिससे उसकी जमापूंजी कुछ ही देर में उसके हाथों से निकल गई। सेन्दड़ा ग्राम पंचायत के बोरवाड ग्राम में गुरुवार शाम को जहरीली पातड़ी खाने से 10 बकरियों की मौत हो गई। नो बकरिया अचेत हो गई । बकरियां रुंझ के पेड़ की सूखी पातडिय़ों (फलियों) को खा गई। जिससे बोरवाड निवासी पूनम सिंह की आठ,प्रतापसिंह की एक,रुपी देवी की एक बकरी की मौत हो गई। वही नो बकरिया अचेत हो गई। जिनका प्राथमिक उपचार करवाया गया।

…और टूट पड़ा दुखों का पहाड़
बोरवाडवासी पूनम सिंह,प्रताप सिंह व विधवा रूपी देवी बकरियां चरा कर जीवन यापन करने वाले के ऊपर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। बकरियों की मौत हो गई और उनका बाड़ा ही सूना हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे। सेन्दड़ा सरपंच रतन सिंह भाटी,पंचायत समिति सदस्य चेतन कतिरिया,वार्ड पंच रेखा देवी,संतोष देवी ,गोविंद सिंह,बंटी चौहान सहित ग्रामीणों ने उचित मुआवजा दिलाने की मांग की हैं।

मृत पड़ी मवेशियों
मृत पड़ी मवेशियों

संबंधित पोस्ट

प्रवीण राजपुरोहित निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित

newsbharatr

पीठ पुलिस चौकी में सीएलजी की बैठक आयोजित

जनसुनवाई हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को बनाया नोडल अधिकारी

newsbharatr

पानी के लिए पाली नगरपरिषद सभापति रेखा राकेश भाटी का सघर्ष

newsbharatr

पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम से ठगी करने के दो आरोपी, दोनों आरोपियों से 35 हजार की नगदी व एटीएम भी बरामद, ठगो ने गुजरात ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित 24 जिलों में की थी ठगी की वारदाते, एटीएम से पैसे निकालने के बदले बदलते थे एटीएम – पाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

newsbharatr

पाली – एन जी टी के निर्देश के पालना में समीक्षा बैठक लेते उपखण्ड अधिकारी पाली

newsbharatr