News Bharat R
पालीप्रशासनराजस्थान

जिला कलेक्टर अंश दीप ने शनिवार को सोजतरोड कस्बे का दौरा कर क्षेत्र में संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।

पाली-  जिला कलेक्टर अंश दीप ने शनिवार को सोजतरोड कस्बे का दौरा कर क्षेत्र में संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने क्षेत्र में कोविड वैक्सीनेशन की प्रक्रिया के साथ अटल सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना को लेकर स्थानीय अधिकारियों को अधिकाधिक प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों का इसके लिए नामांकन करवाने पर जोर दिया।
जिला कलक्टर अंशदीप शनिवार दोपहर सोजतरोड पहुंचे। उन्होंने उपखंड अधिकारी दौलत राम चैधरी एवं विकास अधिकारी कंवर लाल सोनी व स्थानीय अधिकारियों के साथ कस्बे के राजकीय चिकित्सालय रेलवे स्टेशन पर वैक्सीनेशन प्रक्रिया व कोविड-19 जांच व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद वे अटल सेवा केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार के निर्देशानुसार 10 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री चिरंजीव स्वास्थय बीमा योजना के तहत शिविर आयोजित कर कोविड-19 की पालना करते हुए स्वास्थ्य बीमा योजना में लाभार्थियों का पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित कर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रचार-प्रसार करने व ज्यादा से ज्यादा इस योजना का लाभ आमजन को दिलाने के प्रयास करने के निर्देश दिए।
इस दौरान वार्ड पंच साबिर अली ने राजकीय चिकित्सालय सोजतरोड़ में रात्रि में चिकित्सक लगाने की मांग की। वार्ड पंच ने जिला कलेक्टर को बताया कि 20 हजार की आबादी का कस्बा होने के बावजूद यहां रात्रि में कंपाउंडर ही मिलते हैं। फोन करने पर ही डॉक्टर आते हैं। आपातकालीन स्थिति में कई बार मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आमजन की समस्या को देखते हुए कस्बे में रात्रि कालीन डॉक्टर लगाया जाए। जिला कलेक्टर ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए रात्रि कालीन डॉक्टर चिकित्सालय में लगाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उपखंड अधिकारी दौलत राम चैधरी, विकास अधिकारी कंवरलाल सोनी, रामचंद्र मालवीय, खंगार राम चैधरी, वार्ड पंच साबिर अली, ब्रजमोहन व्यास, परमानंद सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

रायपुर थाना इलाके में बढ़ रही चोरी की वारदातों से ग्रामीण परेशान,पूर्व में हुई वारदातों का नही हो रहा पर्दाफाश।

newsbharatr

कभी फसल को तरसते थे खलिहान…. बंजर पड़ी जमीन पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने लिखी नई इबारत, व्यर्थ बह रहे बरसाती पानी का उपयोग कर बनवाया खेत में 2700 वर्ग मीटर का तालाब, असिंचित भूमि से प्राप्त की 8 लाख रुपये की ऊपज।

newsbharatr

सेवा ही मानव धर्म है :- नरसी कुलरिया ने दो ऑक्सीजन कांस्ट्रेटर व एक ऑक्सोमीटर ग्राम पंचायत सेन्दड़ा को किए भेंट

newsbharatr

जिला कलक्टर राजेन्द्र विजय ने किया अंता क्षेत्र का दौरा, इस दौरान बैंक व सौन्दर्यकरण को लेकर अवलोकन भी किया, कई विभागों के अधिकारियों से की चर्चा।

newsbharatr

निजी अस्पतालों में रेमडेसिवर को लेकर जिला स्तरीय कमेटी का गठन

newsbharatr

राजस्थान  की स्थापना के मौके पर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कलक्टेट सभागार में संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक

newsbharatr