News Bharat R
पालीप्रशासन

जनसुनवाई हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को बनाया नोडल अधिकारी

पाली – जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदानाओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक उपखण्ड स्तर पर माह के द्वितीय एवं तृतीय गुरूवार को आयोजित जनसुनवाई के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जिला कलक्टर अंश दीप ने बताया कि जन अभियोग निराकरण विभाग एवं मुख्य सचिव के निर्देशानुसार सभी उपखण्ड अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र के अधीन प्रत्येक माह के द्वितीय एवं तृतीय गुरूवार को संबंधित ग्राम पंचायतों में से दस-दस ग्राम पंचायतों का कलस्टर तैयार कर जनसुनवाई आयोजित करने के निर्देश दिए गए है। उक्त जनसुनवाई में स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायक, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य व सरपंचों के साथ उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में जिला स्तर से एक-एक वरिष्ठ अधिकारी को उपखण्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके तहत अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन पाली को पाली, यूआईटी सचिव को सोजत, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को रानी, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को रायपुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी को मारवाड़ जंक्शन, जिला रसद अधिकारी को जैतारण, अतिरिक्त जिला कलक्टर सिलिंग को बाली, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को देसूरी, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को सुमेरपुर तथा जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को रोहट उपखण्ड क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
——–

संबंधित पोस्ट

रायपुर (पाली )-पेट्रोल पम्प पर रात्री के समय ताला तोड़कर लाखो की चोरी की वारदात का पदार्फाष कर तीन मुल्जिम को सेन्दड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

newsbharatr

रामगढ सेडोतान के केबाजा माता मंदिर में रीछ के विचरण से ग्रामीणों में भय

newsbharatr

जागरूकता वाहन से वेक्सिनेशन के प्रति करेंगे जागरूक

newsbharatr

एडीएम ने अधिकारियों की बैठक लेकर सोंपे दायित्व।

newsbharatr

अंता की सबसे बड़ी कॉलोनी नील कन्ठ आवास सील,कोरोना की रोकथाम को लेकर प्रसाशन ने उठाया कदम

आलोक बादल

ट्रेन से कटने से पहले मोबाईल पर कर रहा था बात। फिर दो डिब्बो के बीच मे डाला सिर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत।

newsbharatr