News Bharat R
प्रदेश

निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए भारत साक्षरता मुल्यांकन परीक्षा आयोजित, ब्लॉक के कई स्कूलों में ग्रामीण महिलाओं ने लिया भाग।पांच करोड़ गैर-साक्षर को शिक्षा देने का लक्ष्य

न्यूज़ भारत R.

शत प्रतिशत साक्षरता के लिए देशभर में चलाए आज रहे अभियान के तहत रविवार को रायपुर मारवाड़ उपखण्ड के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में निरक्षरों की साक्षरता हेतु नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (NILP) मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई।

रायपुर ब्लॉक कॉर्डिनेटर हुक्मीचंद मिश्रा ने बताया कि नव भारत साक्षर कार्यक्रम के तहत ब्लॉक की सभी सीनियर स्कूलों में लर्नर की दक्षता हेतु सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लिखित परीक्षा में 1762 परीक्षार्थी बैठे जिसमे 406 पृरुष व 1356 महिलाओं ने भाग लेकर साक्षरता अभियान का हिस्सा बने।

यह है पात्रता
इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कम से कम 15 वर्ष की आयु व इससे अधिक उम्र वाले ग्रामीण व महिलाएं अपने रजिस्ट्रेशन करवाकर परीक्षा में भाग ले सकते। इसकी पहचान हेतु देशभर में ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग की ओर से हर गांव में एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया जिसके द्वारा डोर-टू-डोर घर-घर सर्वेक्षण कर निरक्षरों की जानकारी विभाग के ऐप्प पर ऑनलाइन डेटा अपलोड किया जाता है।
रजिस्ट्रेशन के बाद यह लिखित परीक्षा एक साल में दो बार मार्च व सितम्बर माह में आयोजित होती है। जिसे ऑनलाइन व ऑफलाइन भी लाभार्थी के सुविधा पर निर्भर होता है। जिसके बाद लाभार्थी को साक्षर होंने का प्रमाण-पत्र दिया जाता है।

मूलभूत साक्षरता ओर ज्ञान का होता है प्रसार।
लिखित परीक्षा के साथ ही केंद्र पर संख्यात्मक ज्ञान के लिए, आधुनिक उपकरण जैसे मोबाइल, एटीएम मशीन, टीवी, रेडियो, कम्प्यूटर, सामाजिक चेतना केंद्र समेत ऑनलाइन ठगी, शोशल फ्रॉड, से बचने की जानकारी दी जाती है। साक्षर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कार्यक्रम में वैसे तो समय सीमा दो घण्टे निर्धारित है मगर    लाभार्थियों के लर्नर की सुविधा के लिए सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होती है।

पांच करोड़ निरक्षर को साक्षरता से जोड़ने का लक्ष्य।
केंद्र की ओर सेचलाई जा रही यह योजना देश के सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए है। वर्ष 2022 से 2027 तक चलने वाले अभियान में एनआईओएस के सहयोग से प्रतिवर्ष एक करोड़ व पांच वर्षो में पांच करोड़ गैर-साक्षरों को शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

ब्लॉक में यह टीम करवा रही आयोजित।
परीक्षा के सफल संचालन हेतु मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ढगला राम बागड़ी, ब्लॉक कॉर्डिनेटर चंपालाल प्रजापत, गोविंद पंवार, हुक्मीचंद मिश्रा, व कंट्रोल रूम प्रभारी राहुल भंसाली, योगेश राखेचा राजकीय माध्यमिक विद्यालय पचानपुरा में दौलत सिंह राठौड़, किशन लाल भट्ट,बदा राम अणकिया, सत्यनारायण नायक, सीता सिंह, दिनेश गुर्जर समेट कई शिक्षकों ने (NILP) के अभियान को सफल बनाया।

संबंधित पोस्ट

242 ग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ युवक को किया गिरफ़्तार रामगंजमंडी पुलिस की कार्यवाही,

newsbharatr

पीजी फाइल्स लिमिटेड ने खरीदी पांच बसे, ग्रामीण क्षेत्रो में करायेंगे निःशुल्क चिकित्सा सेवा मुहैया

newsbharatr

सेवा ही मानव धर्म है :- नरसी कुलरिया ने दो ऑक्सीजन कांस्ट्रेटर व एक ऑक्सोमीटर ग्राम पंचायत सेन्दड़ा को किए भेंट

newsbharatr

मोबाईल बेट्री से खेल रहे थे मासूम, बैट्री फटने से दो बालक हुए घायल

newsbharatr