News Bharat R
अच्छी ख़बरपालीप्रदेशराजस्थानरायपुर मारवाड़सामाजिक सरोकारस्वास्थ्य

पीजी फाइल्स लिमिटेड ने खरीदी पांच बसे, ग्रामीण क्षेत्रो में करायेंगे निःशुल्क चिकित्सा सेवा मुहैया

रायपुर मारवाड़-पाली

रायपुर मारवाड़ उपखण्ड के छोटे से गांव पिपलिया कलां में स्थित पीजी फाइल्स कंपनी ने चिकित्सा सेवा को हर गांव तक पहुचाकर जरूरतमंद को निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के प्रयास को अब ओर सफलता मिलेगी।
पी.जी.नानेश मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक एवम पी.जी.फाइल्स लिमिटेड के एमडी पंकज शाह ने पांच नई बसे खरीदी है।
आपको बता दे कि इन बसों में लेटेस्ट अत्याधुनिक तकनीकी से युक्त एक्सरे मशीन, आपरेशन थियेटर ,डेंटल मशीन प्रयोगशाला, फिजियोथेरेपी ,सोनोग्राफी इत्यादि सुविधा हेतु मोबाइल वेनिटी बनाई जाएगी। जिसे चलता फिरता अत्याधुनिक तकनीकी का अस्पताल कहा जा सकता है। दरअसल अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रो में एक ही छत के नीचे सम्पूर्ण चिकित्सा सेवा की सुविधाएं नही होने से ग्रामीणों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है वहा पर इन एम्बुलेंस की सहायता से निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। वही शाह ने बताया कि पीजी नानेश अस्पताल में भी जल्द ही सिटी स्कैन एवम एम. आर. आई. की सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे क्षेत्रवासियों को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर पीजी फॉइल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज शाह की धर्मपत्नी , पुत्र शाहिल शाह,  उमा पॉलीमर के सीईओ श्रीपाल लोढा, चंद्रराज सिंघवी एवम पीजी  फॉइल्स परिवार के पुष्पेन्द्र मेवाड़ा, महावीर जैन, सहित कई लोग मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

पाली – गुड़ा एंदला थाने के अंतर्गत बालराही गाँव के निकट एक स्विफ्ट कार में सवार चार जनों की हुई मौत, जिसमें एक महिला है शामिल, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत पहुंचे मौके पर।

newsbharatr

स्वयंसेवकों की और से मोक्ष धाम पोसाना में तीन दिनों से की जा रही साफ-सफाई

newsbharatr

फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर शहर में घूम रहा था, कोतवाली पुलिस ने दबोचा।

newsbharatr

महावीर इंटरनेशनल रा शिविर म्हं सैंकड़ां मरीजां नै मिल्यो फायदो सिंधी समाज धर्मशाला म्हं आयुर्वेद लेप चिकित्सा अर नि:शुल्क जांच शिविर रो आयोजन

newsbharatr

जैतारण- 80 वर्षीय वृद्ध माँ हत्या करने वाला कलयुगी पुत्र आया पुलिस गिरफ्त में। माँ की हत्या करने के बाद छः दिन से पहाड़ियों की ओट में छुपा था आरोपी। जमीनी विवाद के चलते दो बेटो ने की थी अपनी ही माँ की हत्या। आरोपियों ने 85 वर्षीय पिता को भी किया था घायल, रास थानाप्रभारी गोपाल राणा ने जंगलो से आरोपी को किया गिरफ्तार, जैतारण उपखण्ड के रास थाना इलाके की घटना,

newsbharatr

राजस्थान की स्थापना के मौके पर राजस्थान दिवस के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

newsbharatr