News Bharat R
अच्छी ख़बरपालीप्रदेशराजस्थानसामाजिक सरोकार

सेवा ही मानव धर्म है :- नरसी कुलरिया ने दो ऑक्सीजन कांस्ट्रेटर व एक ऑक्सोमीटर ग्राम पंचायत सेन्दड़ा को किए भेंट

सेन्दड़ा/रायपुर मारवाड़

देश में चल रहे कोरोना संकट में पीङितों की सेवा ही मानव धर्म है। यह विचार सोमवार को बीकानेर जिले के नोखा उपखण्ड के मूलवास ग्राम स्थित संत दुलाराम कुलरिया की ढाणी के भामाशाह नरसी कुलरिया ने रखें। उन्होंने बताया कि नरसी ग्रुप मुंबई मानव सेवा को ही धर्म मान कर सेवा मे तत्पर हैं। उन्होंने बताया कि इस महामारी मे ऑक्सीजन की कमी से किसी का जीवन खतरे मे न पङे इसके लिए उनका ग्रूप ऑक्सिजन कॉन्सट्रैक्टर उपलब्ध करा रहा है। नर सेवा ही नारायण सेवा है जीव सेवा करना ही परमात्मा की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि इस महामारी मे पीङितो की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। नरसी कुरिया ने नोखा के वृताधिकारी नेम सिंह चौहान के निवेदन पर ग्राम पंचायत सेन्दड़ा व आस पास के गांवो के लिए दो ऑक्सीजन कांस्ट्रेटर व एक ऑक्सोमीटर भेंट किए हैं। चौहान सेन्दड़ा ग्राम पंचायत के केसरपुरा गाव के मूल निवासी हैं तथा वर्तमान मे नोखा मे वृत्ताधिकारी के पद पर तैनात है। चौहान ने आमजन से जागरूक रहकर लापरवाही ने बरतते हुए कोरोना महामारी को हराने का संकल्प लेकर स्वयं इसकी जिम्मेदारी समझकर कार्य करने की नसीहत दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेन्दड़ा के सरपंच रतन सिंह भाटी ने भामाशाह नरसी कुलरिया व प्रेरणा स्रोत वृत्ताथिकारी नोखा नेम सिंह चौहान का ग्राम पंचायत की ओर से आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर राजेश कुमार, बंटी चौहान आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

सरकार के निर्देशों के बाद भी कक्षा नो से नीचे स्तर के विद्यार्थियों को कराया जा था अध्ययन, एडीएम ने मौके पर पहुचकर दिए कार्रवाई के निर्देश।

newsbharatr

कभी फसल को तरसते थे खलिहान…. बंजर पड़ी जमीन पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने लिखी नई इबारत, व्यर्थ बह रहे बरसाती पानी का उपयोग कर बनवाया खेत में 2700 वर्ग मीटर का तालाब, असिंचित भूमि से प्राप्त की 8 लाख रुपये की ऊपज।

newsbharatr

फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर शहर में घूम रहा था, कोतवाली पुलिस ने दबोचा।

newsbharatr

राजस्थान की स्थापना के मौके पर राजस्थान दिवस के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

newsbharatr

जिला कलेक्टर अंश दीप ने शनिवार को सोजतरोड कस्बे का दौरा कर क्षेत्र में संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।

newsbharatr

जैतारण- 80 वर्षीय वृद्ध माँ हत्या करने वाला कलयुगी पुत्र आया पुलिस गिरफ्त में। माँ की हत्या करने के बाद छः दिन से पहाड़ियों की ओट में छुपा था आरोपी। जमीनी विवाद के चलते दो बेटो ने की थी अपनी ही माँ की हत्या। आरोपियों ने 85 वर्षीय पिता को भी किया था घायल, रास थानाप्रभारी गोपाल राणा ने जंगलो से आरोपी को किया गिरफ्तार, जैतारण उपखण्ड के रास थाना इलाके की घटना,

newsbharatr