News Bharat R
क्राइमडूंगरपुर

सीमलवाड़ा फैजान हत्याकांड का खुलासा, दोआरोपियों को किया गिरफ्तार,

सीमलवाड़ा फैजान हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी को किया गिरफ्तार

गुणवंत कलाल – संवाददाता – न्यूज़ भारत R

सीमलवाड़ा- धंबोला पुलिस ने सीमलवाड़ा फैजान हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया है। सीआई दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि 23 मार्च की रात को सीमलवाड़ा निवासी फैजान पुत्र इमरान साबलिया की हत्या हो गई थी जिसका शव अगले दिन सुबह पीठ तालाब में मिला था। मृतक नामी अनाज व्यापारी का बेटा था। वारदात में मुख्य आरोपी अब्दुल रज्जाक वांछित हैं जो की अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने सीमलवाड़ा निवासी शहजाद पुत्र इब्राहिम खेराडा, गेलन निवासी मणिलाल पुत्र भैमा कोस्बा को गिरफ्तार किया है । इस ब्लाइंड मर्डर मामले में सीमलवाड़ा कस्बे में तनावपूर्ण माहौल बन गया था। हत्याकांड की वजह मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगा।

25 हजार का लालच देकर मिलाया अपने साथ

पूरे वारदात का खुलासा करते हुए सीआई दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि मृतक फैजान व मुख्य आरोपी अब्दुल रज्जाक पुत्र अब्दुल गफूर जो कि दोनों घनिष्ठ मित्र थे। फैजान को रास्ते से हटाने के लिए अब्दुल रज्जाक ने वारदात के तीन दिन पहले प्लान तैयार किया था। प्लान के तहत मणिलाल कोस्बा को 25 हजार का लालच देकर अब्दुल रज्जाक ने अपने साथ मिला लिया था। प्लान के तहत अब्दुल रजाक ने फैजान को मिलने के लिए बीएसएनल टावर धंबोला मार्ग पर बुलाया जहां पर फैजान बुलेट लेकर पहुंचा एवं कार में सवार अब्दुल रज्जाक व मणिलाल पहुंचे। मौके पर बाइक बुलेट को खड़ी कर फैजान कार में सवार हो गया। कार को अब्दुल रज्जाक चला रहा था, मणिलाल पीछे वाली सीट में बैठ गया एवं फैजान को अगली सीट में बैठाया गया। बोडामली मार्ग पर ले जाकर मणिलाल ने कपड़े की सहायता से फैजान के गले में धोखे से कपड़ा डालकर गला दबा दिया वही अब्दुल रजाक ने उसके पैर पकड़ रखे थे। फैजान की मौत होने के बाद उसके शव को कार की डिक्की में रख दिया। जिसके बाद वह पीठ तालाब के पास पहुंचे जहां पर लाश को एक सीमेंट के पाइप में रख दिया । दोनों वापस सीमलवाड़ा पहुंचे जहां पर शहजाद व विधि से संघर्षरत बालक को घटना की जानकारी देकर अपने साथ लिया। जिसके बाद अब्दुल रज्जाक, मणिलाल व विधि से संघर्षरत बालक तीनों पीठ तालाब पहुंचे जहां पर फैजान की लाश
के दोनों पैर बांधे, उसके शरीर पर बड़ा पत्थर बांध दिया। जिसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

अगले दिन फैजान का शव पीठ तालाब में मिलने के बाद मुख्य आरोपी अब्दुल रज्जाक गुजरात की ओर भाग गया जहां पर मेघरज पहुंचा एवं विषाक्त गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसे मोडासा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे अहमदाबाद अस्पताल ले जाया गया। वहीं से 2 दिन पूर्व डूंगरपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, उसकी गिरफ्तारी अभी शेष है हालांकि अस्पताल में पुलिस की निगरानी में है। पूरे वारदात में कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा हो सकेगा। इस वारदात का खुलासा एसपी सुधीर जोशी व उप अधीक्षक रामेश्वर लाल चौहान के निर्देशन में गठित टीम सीआई दलपत सिंह राठौड़, एसआई रणजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, जीतमल ,अरविंद, हरीश एवं साइबर सेल से अभिषेक व जोगेंद्र सिंह को शामिल कर तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से पूरे वारदात का खुलासा किया गया।

गुणवंत कलाल संवाददाता न्यूज़ भारत 

संबंधित पोस्ट

गड़ा वाटेश्वर पंचायत भवन निर्माण कार्य के दौरान खूनी संघर्ष , 6 जने हुए घायल

गुणवन्त कलाल

अवैध गांजे की तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार,आरोपी के पास से 1 किलो 850 ग्राम गांजा जप्त।

मेहंदी फैक्ट्री के बाहर से मजदूर की बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को भेजा जेल

newsbharatr

अंता में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आलोक बादल

पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम से ठगी करने के दो आरोपी, दोनों आरोपियों से 35 हजार की नगदी व एटीएम भी बरामद, ठगो ने गुजरात ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित 24 जिलों में की थी ठगी की वारदाते, एटीएम से पैसे निकालने के बदले बदलते थे एटीएम – पाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

newsbharatr

जैतारण- पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब की 85 पेटियां जब्त, तस्कर गिरफ्तार।

newsbharatr