News Bharat R
बारांराजनीति

भील समाज को सहरिया समाज के बराबर हक मिले – सिंघवी

अंता में भील समाज के लिये बोले छाबड़ा विधायक, भील समाज व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

अंता (बारां)-  आलोक बादल – संवाददाता, न्यूज़ भारत R

अंता में पूर्व मंत्री व छाबड़ा से विधायक प्रताप सिंह सिंघवी का भील समाज एवं भाजपा नगर मंडल द्वारा सीसवाली चोराहे पर आतिशबाजी के साथ फूलमालाओं से स्वागत सत्कार किया गया ।
इस मौके पर विधायक सिंघवी ने कहा कि बारां जिले के किशनगंज एव शाहबाद क्षेत्र में जिस प्रकार सहरिया जाति के लोगो को सरकार द्वारा पैकेज दिया जा रहा है उसी प्रकार भील समाज के लोगो को भी सहरिया समाज जैसी सुविधाएं प्रदान की जाए ।
सिंघवी ने कहा की भील समाज काफी पिछड़ा हुआ समाज है। अति गरीब स्थिति में होने के कारण अपने परिवार का पालन पोषण करना भी भारी पड़ रहा साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी भील समाज पिछड़ा हुआ है। वही विधायक व सांसद कोटे के भील समाज को दस दस लाख रुपये जमीन छात्रावास निर्माण के लिये देने की बात कही ओर इसी को लेकर आज भील समाज ने विधायक सिंघवी का आभार व्यक्त किया ।
विधायक सिंघवी द्वारा बजट भाषण के दौरान भी भील समाज को सहरिया समाज के बराबर सुविधाएं दिए जाने को लेकर विधान सभा मे आवाज उठाई गई थी ओर भील समाज को सहरिया जाती के बराबर सुविधाएं देने की मांग की गई थी

इस मौके पर्व भील समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष संग्राम सिंह ,भाजपा नेता बंशीलाल लाल सोनी, मोहित कालरा ,प्रवीण गालव ,धनराज चौरसिया, रोहित नन्दवाना,महावीर हापाहेड़ी,ओम चौरसिया,लक्ष्मण चौधरी ,पुष्पेंद्र सोनी ,हरि गुर्जर ,हेमन्त नागर , कुलदीप शाक्य ,महावीर वैष्णव,सुरेश सोनी ,सहित कई नेता मौजूद थे ।

संबंधित पोस्ट

जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने कस्बे सहित अंता क्षेत्र का किया भ्रमण,कोरोना के प्रति आमजन को किया जागरूक,लोगो से घरो में रहने की अपील।

आलोक बादल

3 साल के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां,

newsbharatr

अनियंत्रित होकर पलटी अल्टो कार, एक कि मौत

newsbharatr

अंता की सबसे बड़ी कॉलोनी नील कन्ठ आवास सील,कोरोना की रोकथाम को लेकर प्रसाशन ने उठाया कदम

आलोक बादल

पानी के लिए पाली नगरपरिषद सभापति रेखा राकेश भाटी का सघर्ष

newsbharatr

एक किलो 850 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

आलोक बादल