News Bharat R
अन्यक्राइमडूंगरपुर

गड़ा वाटेश्वर पंचायत भवन निर्माण कार्य के दौरान खूनी संघर्ष , 6 जने हुए घायल

सीमलवाड़ा(डूंगरपुर) गुणवंत कलाल
पंचायत भवन निर्माण को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष देखने को मिला। खूनी संघर्ष में 6 जने गंभीर रूप से घायल हो गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत समिति सीमलवाडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गड़ा वाटेश्वर मैं पंचायत भवन निर्माण कार्य चल रहा है वहां पर एक पक्ष अपने कब्जे सुदा जमीन बता रहा है वही दूसरा पक्ष सरपंच ने जिला कलेक्टर द्वारा आवंटित भूमि पर निर्माण कार्य करवाए जाना बताया जा रहा है। निर्माण कार्य को रुकवाने को लेकर पड़ोसी काउडा कटारा ने ग्रामीणों के साथ जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था वहीं शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।
लक्ष्मण पुत्र काउड़ा कटारा ने सरपंच जयंतीलाल पुत्र नाना अहारी व उसके पुत्र हरीश, जीवराम समेत 23 जनों के खिलाफ धंबोला थाना में मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि शनिवार सुबह 9 बजे सरपंच जयंतीलाल व उसके समर्थक हाथों में तलवार व धारदार हथियार लेकर प्रार्थी के पिता के घर में घुसे व पिता काउड़ा कटारा पर सरपंच जयंतीलाल ने तलवार से हमला कर दिया , बीच-बचाव में उसकी बहन लक्ष्मी आने पर उस पर भी हमला कर दिया। चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हुए तब तक हमलावर भाग निकले। वहीं गंभीर रूप से घायल काउड़ा कटारा व लक्ष्मी को सीमलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर काउड़ा की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। दूसरी ओर सरपंच जयंतीलाल ने काउड़ा कटारा, लक्ष्मण, प्रकाश, शारदा , गंगाराम समेत 35 जनों के खिलाफ धंबोला थाने में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को प्रशासनिक आदेश के चलते पंचायत भवन निर्माण कार्य चल रहा था कि काउड़ा कटारा अन्य लोग धारदार हथियार लेकर निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों पर हमला कर दिया । हमले में प्रकाश, शंकर, सुरेश , अर्जुन को काफी चोटें आई है ।जिन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ।सरपंच ने बताया कि पूर्व में भी निर्माण कार्य रुकवाने की कोशिश की थी। जिस पर धंबोला थाने में रिपोर्ट देने पर मोहन, बापू लाल , गोपाल, लक्ष्मण व प्रकाश को पुलिस ने पाबंद भी कराया था। धंबोला पुलिस ने दोनों रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित पोस्ट

बकरियों ने खा लिया कुछ ऐसा कि एक-एक कर उनकी मौत होने लगी, बोरवाड में दस बकरियो की मौत, नो अचेत

newsbharatr

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को सात दिन में मिले बीमा क्लेम-जिला कलेक्टर

newsbharatr

घर मे घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप, थाने में हुआ मामला दर्ज। 

newsbharatr

एनजीटी की समीक्षा बैठक 30 मार्च को

newsbharatr

पीठ पुलिस चौकी में सीएलजी की बैठक आयोजित

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ नही हो रही कार्रवाई।

newsbharatr