News Bharat R
अन्यडूंगरपुर

गंधवा में एक युवक का शव लटका मिला

सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)- गुनवंत कलाल

धम्बोला थाना क्षेत्र के गंधवापाल गाँव में किसान सेवा केंद्र के पास पेड़ से युवक का लटका हुआ शव मिलने पर सनसनी फ़ैल गई | मृतक की पहचान गंधवापाल गाँव की यादव बस्ती निवासी विनय यादव के रूप में हुई है | पुलिस के अनुसार यादव बस्ती निवासी विनय यादव (21) पुत्र गौतम यादव गुरुवार रात को घर से निकला था | इसके बाद घर नहीं लौटा परिजनों ने उसे फोन भी किया लेकिन उसका मोबाईल स्विच ऑफ़ आ रहा था | इधर गुरुवार सुबह विनय का शव गाँव की किसान सेवा केंद्र के पास बबूल के पेड़ से लटका हुआ मिला | सुचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई | इधर पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर सीमलवाडा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया | मृतक की माता कमला देवी ने रिपोर्ट में बेटे विनय यादव की हत्या की आशंका जताते हुए शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। रिपोर्ट दर्ज कर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक विनेश यादव जो की अविवाहित था व उदयपुर में एक होटल में नौकरी करता था। जो होली के पूर्व ही घर लौटा था। दो बेटों में वह छोटा था।
सीमलवाड़ा उप अधीक्षक रामेश्वर लाल, सीआई दलपत सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह, कर्णवीर सिंह , लाल शंकर मीणा समेत इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित पोस्ट

राज्य सेवको के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी।

newsbharatr

newsbharatr

लोकदेवता केसरिया कंवर का भरा मैला, गुरुवार को हाथों में ध्वज लेकर बाबा के दरबार मे पहुंचे श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, भजनों में भक्तिमय हुआ आकेली गांव

newsbharatr

सीएलजी बेठक में कोरोना गाईडलाइन की पालना करने का आग्रह

newsbharatr

शहीद दीपाराम के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

newsbharatr

30 मार्च तक जमा करा सकेंगे पानी बिल

newsbharatr