News Bharat R
पालीप्रशासन

कोविड-19 को लेकर जिला प्रशासन सतर्क।

पाली- प्रदेश समेत पाली जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों तथा कोविड़ 19 के बिना लक्षणों वाले मरीजों को होमआईसोलेशन में चिकित्सकीय सलाह, दवा आदि उपलब्ध करवाने तथा लक्षणों वाले मरीजों को कोविड़ डेडिकेटेड अस्पतालों में समुचित उपचार व बेडस् उपलब्ध करवाने के लिए राज्य स्तरीयवार रूम के साथ जिला स्तरीयवार रूम को प्रभावी बनाया गया है। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए है।
जिला कलक्टर अंश दीप ने बताया कि इसके तहत जिले में जिले के प्रमुख कोविड़ डेडिकेट अस्पताल में चैबिसो घंटे सातों दिन जिला स्तरीयवाॅर रूम/हेल्पलाईन स्थापित की जाएगी। इस वाॅर रूम हैल्पलाइन का नोडल अधिकारी राजस्थान प्रशासनिक सेवा का अधिकारी होगा। यह वाॅर रूम तीन पारीयों में संचालित किया जाएगा। हर पारी में एक राजपत्रित अधिकारी दो चिकित्सक एवं अन्य आवश्यक कार्मिक नियोजित होंगे। जिला स्तरीयवाॅर रूम से बेडस्, आॅक्सीजन, दवा आदि के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी के नाम व पदनाम तथा दूरभाष नम्बर की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। यहां जिले के समस्त कोविड़ डेडिकेटेड अस्पताल, उपचार के लिए निजी चिकित्सालयों में उपलब्ध बेडस्, खाली बेडस्, आईसीयू, आॅक्सीजन सपोटेड वेंटीलेटर्स की रियल टाईम सूचना उपलब्ध करवाई जाएगी एवं मरीज को भर्ती करने के लिए पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी। राज्य स्तरीय वाॅर रूम का दूरभाष नम्बर सीएम हैल्पलाईन नम्बर 181 है।
उन्होंने बताया कि इस नम्बर पर काॅल करने के बाद राज्य स्तरीय वाॅर रूम में तैनात कार्मिक तथा मरीज तथा उसके परिजनों से समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके बाद संबंधित जिले के जिला स्तरीयवाॅर रूम तथा प्रभारी अधिकारी को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर यह जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। जिला स्तरीय नोडल अधिकारी को व्हाटसएप पर भी यह सूचना भेजी जाएगी। इसके बाद संबंधित जिले के जिलास्तरीय वाॅर रूम पर तैनात कार्मिक संबंधित मरीज या परिजनों से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं के निवारण के प्रयास करेंगे। इसके लिए आधे घंटे का समय तय किया गया है। उन्होंने बताया कि यदि बिना लक्षणों वाले मरीज तथा उसके परिजनों द्वारा कोई चिकित्सकीय सलाह मांगी जाती है तो वाॅर रूम में तैनात चिकित्सक आवश्यक चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध करवाएंगे। दवा की मांग करने पर यथा संभव नजदीकी चिकित्सा केन्द्र से मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत मरीज को दवा उपलब्ध करवाई जाएगी। मेडिकल शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित प्रोटोकाॅल के अनुसार जिला स्तरीय वाॅर रूम द्वारा लक्षणों वाले कोविड़ मरीज को उसकी मेडिकल स्थिति के अनुरूप डेडिकेटेड कोविड़ केयर सेंटर में भर्ती करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी स्थिति में मरीज को भर्ती करने के लिए मना नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय वाॅर रूम पर तैनात कार्मिक समस्या का निराकरण करने के बाद राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर उसका निस्तारण कर इसकी सूचना राज्य स्तरीय वाॅर रूम को देगे। राज्य स्तरीय वाॅर रूम की और से मरीज तथा उसके परिजनों को समस्या के निस्तारण की जानकारी दूरभाष या एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। आधे घंटे में जिला स्तरीय वाॅर रूम द्वारा मरीज व उसके परिजनों के समस्या का निस्तारण नहीं करने पर संबंधित वाॅर रूम के नोडल अधिकारी राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आवश्यक कदम उठाते हुए तत्काल समस्या का समाधान करवाएंगे।
——–

संबंधित पोस्ट

पीजी फाइल्स लिमिटेड ने खरीदी पांच बसे, ग्रामीण क्षेत्रो में करायेंगे निःशुल्क चिकित्सा सेवा मुहैया

newsbharatr

पानी के लिए पाली नगरपरिषद सभापति रेखा राकेश भाटी का सघर्ष

newsbharatr

पाली- जिला कलेक्टर अंशदीप ने कोरोना गाईडलाईन को लेकर अधिकारियों को दिए शख्त निर्देश।, पालना नही कराने पर होगी कार्रवाई।

newsbharatr

पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम से ठगी करने के दो आरोपी, दोनों आरोपियों से 35 हजार की नगदी व एटीएम भी बरामद, ठगो ने गुजरात ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित 24 जिलों में की थी ठगी की वारदाते, एटीएम से पैसे निकालने के बदले बदलते थे एटीएम – पाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

newsbharatr

जागरूकता वाहन से वेक्सिनेशन के प्रति करेंगे जागरूक

newsbharatr

एडीएम ने अधिकारियों की बैठक लेकर सोंपे दायित्व।

newsbharatr