News Bharat R
प्रशासनबारां

जिला कलक्टर राजेन्द्र विजय ने किया अंता क्षेत्र का दौरा, इस दौरान बैंक व सौन्दर्यकरण को लेकर अवलोकन भी किया, कई विभागों के अधिकारियों से की चर्चा।

 

अंता- बारां जिले के अंता में सौन्दर्यकरण के प्रस्तावित कार्यो में आ रही बाधाओं को लेकर जिला कलेक्टर राजेन्द्र विजय ने अंता कस्बे के दौरा किया ओर कस्बे
में होने वाले सौन्दर्यकरण की जगहों का अवलोकन करते हुये सार्वजनिक विभाग ,राजस्व विभाग व नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन मुद्दों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। इस वजह से जिला कलेक्टर का दौरा कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा ओर अतिक्रमियों की धड़कने तेज हो गयी। इसी के साथ कलेक्टर राजेन्द्र विजय ने खेमजी तालाब, अस्पताल,बाईपास,खाड़ी,सीसवाली रोड़ व गौशाला की जमीन का निरक्षण किया ।

जिला कलेक्टर ने बताया कि अंता में कई जगह प्रस्तावित सौन्दर्यकरण के लिये मुख्य रास्तो से कब्जे हटाना जरूरी है। जिनका निरीक्षण कर कस्बे में फैली सरकारी सरकारी सम्पति को चिन्हित करने का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस सम्बंध में शीघ्र कार्यवाही कर विकास कार्य शुरु कराये जाएंगे। वही सड़को की चोड़ाई मास्टर प्लान के अनुसार रहेगी। उन्होंने बताया कि अंता में मिनी सचिवालय का निर्माण भी जल्द ही शुरू होगा।

ताकि लोगो को सभी विभागों की सुविधा एक ही जगह मिल सके। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मुस्तफा खान,उपखण्ड अधिकारी ,तहसीलदार, अधिशाषी अधिकारी भी साथ रहे।

आलोक बादल, न्यूज़ भारत R
अंता (बारां)

संबंधित पोस्ट

सार्वजनिक स्थानों पर जनसमूह एकत्र किया तो होगी दंडात्मक कार्रवाई। राजेश मेवाड़ा

newsbharatr

कोविड-19 को लेकर जिला प्रशासन सतर्क।

newsbharatr

पाली। रसद विभाग ने मारवाड़ जंक्शन तहसील क्षेत्र के गुड़ा केसरसिंह स्थित उचित मूल्य की दुकान मैसर्स राजाराम केसाराम के खिलाफ सिरियारी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया

newsbharatr

सेन्दड़ा ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवो के संग अभियान फोलोअप शिविर संपन्न। सरपंच भाटी ने ग्रामीणों की समस्याओं से कराया अवगत।

newsbharatr

जनसुनवाई में आधा दर्जन वरिवादों का हुआ निस्तारण

newsbharatr

सरकार के निर्देशों के बाद भी कक्षा नो से नीचे स्तर के विद्यार्थियों को कराया जा था अध्ययन, एडीएम ने मौके पर पहुचकर दिए कार्रवाई के निर्देश।

newsbharatr