News Bharat R
Beawar

दस सालो से अलग रह रहै पति पत्नी ने लोक अदालत में एक दूसरे को पहनाई माला। साथ रहने का किया वादा। ब्यावर में राष्ट्रीय लोक अदालत: 525 प्रकरणों का मौके पर किया निस्तारण

ब्यावर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार ब्यावर न्यायक्षेत्र में स्थित न्यायिक व राजस्व न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर प्रकरणों का अंतिम रूप से निस्तारण किया गया।

बैंच सं. 01 अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं.03 ब्यावर, डाॅ. जीतेन्द्र सांवरिया ने कुल 125 प्रकरणों का निस्तारण आपसी राजीनामा के माध्यम से लोक अदालत में किया, जिसमें मोटर वाहन दुर्घटना दावो के 65 प्रकरणों में पीड़ितों के पक्ष में 2 करोड़ 80 लाख 28 हजार रूपये के अवार्ड पारित किये गए। बैंच सं.02, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अति. मुख्य न्यायिक मजि. सं.02 ब्यावर, राजेश्वर विश्नोई ने 400 प्रकरणों का निस्तारण आपसी राजीनामें के आधार पर किया।

न्यायाधीश डाॅ. जीतेन्द्र सांवरिया, अधिवक्ता सूर्यकांत चोधरी व अधिवक्ता जयप्रकाश जांगिड़ द्वारा न्यायालय में चल रहे दो लंबित वैवाहिक प्रकरण में पति-पत्नी के मध्य आपसी समझाईस करवाई गई। 10 वर्ष से अलग रह रहै दम्पत्ति ने कोर्ट परिसर में ही एक-दूसरे को माला पहनाकर साथ रहने की सहमति जताई। विभिन्न न्यायालयों में दहेज प्रताड़ना व घरेलू हिंसा के पांच लंबित प्रकरण निस्तारित किए गए । प्री-लिटिगेशन स्तर पर विद्युत विभाग व अन्य वित्तीय संस्थानों के 96 प्रकरणों को राजीनामे से निस्तारित करवाया गया।

ब्यावर में आयोजित की गई इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों का निस्तारण करने हेतु तहसीलदार मोहन सिंह राजावत, अधिशाषी अभियन्ता दशरथ सिंह यादव, सहायक अभियन्ता एस.सी. फुलवारी, एस बी आई बैंक मैनेजर मनीष कुमार, यूनियन बैंक मैनेजर महेन्द्र कुमार, बार संघ अध्यक्ष अधिवक्ता टीकमसिंह चौहान, सचिव तुषार दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता ललित टाक सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

रख रखाव के कारण शहर के कई इलाको में तीन घण्टे बिजली रहेगी बंद

newsbharatr