

रायपुर मारवाड़ उपखण्ड के झूँठा गांव में शुक्रवार शाम को भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।
जिसमे भाजपा द्वारा चलाई जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा का 12 सितम्बर को सोजत विधानसभा के रायपुर मण्डल व जैतारण विधानसभा के बर मण्डल में आगमन
कार्यक्रम के संबंध मे किसान मोर्चा रायपुर व बर मण्डल के पदाधिकारीयो के साथ भाजपा किसान मोर्चा पाली के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौपी गयी। किसान मोर्चा रायपुर के मण्डल अध्यक्ष कमलेश बोहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत करने के लिए रूपरेखा बनाई गई। प्रत्येक कार्यकर्ता को संकल्प यात्रा को सफल बनाने की अपील की।
सदस्यता अभियान पर भी हुई चर्चा।
कार्यकर्ताओ की बैठक में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को गति देकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का भी आग्रह किया गया। बैठक में गुलाब सांखला, किसान मोर्चा बर मण्डल अध्यक्ष व पचानपुरा सरपंच केसर सिंह, दिपावास सरपंच जालम सिंह, सुरेश मेवाड़ा, राजेंद्र सिंह, प्रवीण कुमावत,मूलाराम तंवर मौजूद समेत कई भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद


