
पाली, 26 मार्च।
जिला कलक्टर ने जैतारण पहुंच कर थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में कर्मचारियों की उपस्थित जांच के साथ प्राप्त शिकायतों एवं उनपर की गई कार्यवाही के बारे में पूछताछ की। उन्होंने थाने के भवन का निरीक्षण कर थानाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने नगर पालिका जैतरण में सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पालिका की कार्य पद्धति का निरीक्षण कर स्टाॅफ की उपस्थिति के साथ कोविड़ 19 गाइडलाइन के प्रोटोकाॅल की जानकारी ली। उन्होंने अधिशाषी अधिकारियों को वैक्सीनेशन कार्यक्रम, कोविड़ 19 की रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार एवं शहर की सफाई व्यवस्था के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
—-


