News Bharat R
अन्य

सीएलजी बेठक में कोरोना गाईडलाइन की पालना करने का आग्रह

फ़ाइल फोटो
पुलिस थाना रायपुर में बुधवार की रात्रि में सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया।
आगामी होली एवं मेले के त्योहार के मद्देनजर बुधवार की रात्रि में उपखंड अधिकारी राजेश मेवाड़ा की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बोलते हुए उपखंड अधिकारी मेवाड़ा तथा रायपुर थाना प्रभारी मनोज राणा ने होली का त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की तथा इसमें पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने का भी आग्रह किया। उन्होंने बढ़ते कोरोनावायरस के खतरे के मद्देनजर त्यौहार के दौरान भी मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने इसके लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना करने का भी आग्रह किया। बैठक में मौजूद सदस्यों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा कोरोना गाईडलाइन का पालन करवाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाजसेवी कालूराम छिपा, व्यापार मंडल रायपुर के अध्यक्ष नरेश तातेड़, महबूब बक्स शेख, करीम बक्स कुरेशी सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

राज्य सेवको के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी।

newsbharatr

पीठ पुलिस चौकी में सीएलजी की बैठक आयोजित

रामगढ सेडोतान के केबाजा माता मंदिर में रीछ के विचरण से ग्रामीणों में भय

newsbharatr

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को सात दिन में मिले बीमा क्लेम-जिला कलेक्टर

newsbharatr

बरड़िया बस्ती के आक्रोशित लोगों का विरोध प्रदर्शन, बाईपास निकलने के विरोध में उपखण्ड कार्यालय पर किया प्रदर्शन।

newsbharatr

जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने कस्बे सहित अंता क्षेत्र का किया भ्रमण,कोरोना के प्रति आमजन को किया जागरूक,लोगो से घरो में रहने की अपील।

आलोक बादल