News Bharat R
अन्य

लोकदेवता केसरिया कंवर का भरा मैला, गुरुवार को हाथों में ध्वज लेकर बाबा के दरबार मे पहुंचे श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, भजनों में भक्तिमय हुआ आकेली गांव

 

रायपुर मारवाड़ उपखण्ड के आकेली गांव में शुक्रवार को गोगानवमी के अवसर पर आकेली गांव में मैला भरा गया जिसमे आसपास के दर्जनों गांवों ग्रामीणों ने मंदिर में पहूंचकर केसरिया कंवर के धोक लगाकर खुशहाली की कामना की।

रायपुर से कुछ दूरी पर स्थित लीलाम्बा ग्राम पंचायत क्षेत्र के आकेली गांव में वर्षो पूर्व से चली आ रही परम्परा अनुसार हर साल गोगा नवमी को मैले का आयोजन किया जाता है। यहां लोक देवता केसरिया कंवर महाराज का प्राचीन मंदिर स्थित है। मंदिर में नाग देवता की प्रतिमा स्थित होने से आसपास के दर्जनों गांवों व जिलेभर से कई श्रद्धालू यहां आकर शीश नवाकर खुशहाली की कामना करते हे। गोगा नवमी के दिन केसरिया कंवर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना व कई धार्मिक अनुष्ठान भी किये गए। दूसरी ओर मेले के दौरान गांव में मुख्य सड़क पर अन्य गांवों से आये व्यापारी भी दुकाने सजाकर मेले को मनमोहक बनाया। हजारो की संख्या श्रद्धालुओं ने आज अलसुबह से ही बाबा के दरबार मे पहुंचकर चूरमे, मिश्री का भोग लगाकर हाज़िरी लगाई। इस दौरान अलग अलग भूषाओ नजर आए ग्रामीणों ने मेले का लुफ्त लिया। मेले के दौरान रायपुर मारवाड़ थानाप्रभारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

संबंधित पोस्ट

राज्य सेवको के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी।

newsbharatr

जिला कलक्टर अंश दीप शुक्रवार को जैतारण नगर पालिका व पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया।

newsbharatr

पीठ पुलिस चौकी में सीएलजी की बैठक आयोजित

अवैध पानी कनेक्शन पाए जाने पर होगी कार्रवाई।

newsbharatr

गंधवा में एक युवक का शव लटका मिला

गुणवन्त कलाल

होली एवं शब-ए-बारात पर 28 एवं 29 मार्च को अपराहं चार से रात 10 बजे की समयावधि में सार्वजनिक स्थानों पर कुछ शर्तो के साथ आयोजनों की अनुमति दी गई है। ऐसे आयोजनों में अधिकतम 50 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे

newsbharatr