News Bharat R
Accidentअलवरप्रदेशराजस्थान

मोबाईल बेट्री से खेल रहे थे मासूम, बैट्री फटने से दो बालक हुए घायल

खेलते हुए मोबाईल की बैटरी फटने से दो बालक हुए घायल
कोटकासिम(अलवर)-
कोटकासिम क़स्बे में रविवार को दो बालक खेलते हुए मोबाइल की बैटरी फटने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटकासिम कस्बे के वार्ड नंबर एक में रहने वाले घनश्याम झीवर के दो बच्चे यश व भूपेंद्र दिन में घर के बाहर चारपाई पर बैठे खेल रहे थे। इस दौरान एक बालक चारपाई पर रखी हुई मोबाइल की बैटरी पर बैठा हुआ था कि अचानक उनके नीचे दबी हुई मोबाइल की बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। जिससे दोनों बच्चे झुलस गए।
घायल बालकों में 4 वर्षीय यश के पैर व गुप्तांग जल गए तो वहीं डेढ़ वर्षीय बालक भूपेंद्र का चेहरा व आंखे झुलस गई। दोनों ही बालकों को तुरन्त प्रभाव से कोटकासिम सीएचसी में भरती कराया गया। जिनको हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अलवर के लिए रेफर कर दिया गया।

संबंधित पोस्ट

3 साल के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां,

newsbharatr

पाली- प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद ने जिला कलेक्ट्रेट पहुचकर ली अधिकारियों की बैठक

newsbharatr

सेवा ही मानव धर्म है :- नरसी कुलरिया ने दो ऑक्सीजन कांस्ट्रेटर व एक ऑक्सोमीटर ग्राम पंचायत सेन्दड़ा को किए भेंट

newsbharatr

242 ग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ युवक को किया गिरफ़्तार रामगंजमंडी पुलिस की कार्यवाही,

newsbharatr

कभी फसल को तरसते थे खलिहान…. बंजर पड़ी जमीन पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने लिखी नई इबारत, व्यर्थ बह रहे बरसाती पानी का उपयोग कर बनवाया खेत में 2700 वर्ग मीटर का तालाब, असिंचित भूमि से प्राप्त की 8 लाख रुपये की ऊपज।

newsbharatr

पानी के लिए पाली नगरपरिषद सभापति रेखा राकेश भाटी का सघर्ष

newsbharatr