
साफ-सफाई का दौर जारी 29 तक चलेगा साफ सफाई का अभियान
उदयपुरवाटी (न्यूज़ भारत ब्यूरों )
उपखंड क्षेत्र के गांव पोसाना में स्वयंसेवकों द्वारा साफ सफाई अभियान पिछले 3 दिनों से चल रहा है l मोक्ष धाम परिसर में साफ सफाई का अभियान 29 मई तक चलेगा। अभियान के तहत मोक्ष धाम में लगी कटीली झाड़ियों व कांटो वाले घास को हटाया जा रहा है l मोक्ष धाम परिसर में लगे छायादार पौधों के गमलों का सुधार किया जा रहा है एवं उनमें पर्याप्त मात्रा में पानी भी दिया जा रहा है l इसमें गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l इस मौके पर सूबेदार नंद देव सिंह, सुभाष ढेवा ,हरफूल सिंह ,अध्यापक ताराचंद, बजरंग सिंह नेहरा , अंकेश खैरवा ,सोहन बोयल, प्रकाश कांटीवाल ,राकेश ढेवा , प्रकाश ,गणेश ढेवा, राकेश ढेवा, इंद्राज सिंह ,अमर सिंह,सतवीर , शीशराम मेचु , बजरंग लाल सहित कई लोग मौजूद रहे हैं l


