
रायपुर मारवाड़ / न्यूज़ भारत
जिला कलेक्टर नमित महेता के निर्देश पर उपखण्ड अधिकारी राजेश मेवाडा शुक्रवार को अमरपुरा,सेन्दड़ा,चांग,चिताड ग्राम पंचायतों का ग्राम पंचायत सेन्दड़ा में प्रशासन गांवो के संग अभियान का फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान हेतु संबधित विभाग का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए। सरपंच रतनसिंह भाटी ने सेन्दड़ा ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम रामगढ सेडोतान,कुरातिया,मानपुरा के तीनों जीएलआर क्षतिग्रस्त हैं जिनमें अभी तक पानी नही पहुचा हैं। तीनों जीएलआर की मरम्मत करवानें,रामगढ सेडोतान,कुरातिया व झाडली मानपुरा की सीडब्लूटी में पेयजल व्यवस्था चालू करवानें,पंप सेट केसरपुरा से मुंदा की मोर ढाणी में बनी पानी की टंकी तक पाईप लाईन नही बिछाने,पंप सेट में नया बिजली का कनेक्शन करवाकर रेला का बाडिया,पुराजी की ढाणी,मुंदा की मोर में पेयजल व्यवस्था सुचारू करवानें, अवैध शराब बिक्री पर रोक,अधिकृत शराब की दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने की मांग की गई। साथ ही राजस्व,पेयजल सहित ग्राम पंचायत की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया गया। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी मेवाडा,तहसीलदार रायपुर सर्वेश्वर निम्बार्क,रायपुर विकास अधिकारी डॉ जगदीश गूर्जर,डॉ दिनेश कुमार काणूजा,प्रगति प्रसार अधिकारी सुरेन्द्रसिंह चौहान,ग्राम विकास अधिकारी सेन्दड़ा अन्जू कालवा,ग्राम विकास अधिकारी अमरपुरा ब्रिजेश कुमार इन्दा,पशु चिकित्सक सहायक कृषि अधिकारी वर्षा फानन,कृषि पर्यवेक्षक मीनू चौधरी,डिस्कॉम कनिष्ठ अभियंता प्रकाश कुमार,कनिष्ठ अभियंता विकास माहेश्वरी सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थें।
वर्षो बाद कार्यालय पटवार मंडल भवन व सहायक कृषि कार्यालय भवन का ग्राम पंचायत ने किया पटटा जारी
ग्राम पंचायत सेन्दड़ा की ओर से वर्षो बाद पंटवार मंडल भवन व सहायक कृषि कार्यालय भवन का ग्राम पंचायत की ओर से पटटा जारी किया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई
ग्राम पंचायत सेन्दड़ा की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पुष्पाजंलि अर्पित कर मनाई गई।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंति धूमधाम से मनाई गई
ग्राम पंचायत सेन्दड़ा व सेन्दड़ा विकास मंच की ओर से सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंति धूमधाम से मनाई गई। तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई।


