News Bharat R
अच्छी ख़बरपालीराजनीतिराजस्थानरायपुर मारवाड़सामाजिक सरोकार

पानी के लिए पाली नगरपरिषद सभापति रेखा राकेश भाटी का सघर्ष

पाली से जयपुर पदयात्रा के दौरान रायपुर में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बोहरा ने किया स्वागत

रायपुर मारवाड़ / न्यूज़ भारत R.

पाली मे पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए नगरपरिषद सभापति रेखा राकेश भाटी ने पाली से जयपुर के लिए पदयात्रा कर मुख्यमंत्री से मिलकर पाली के लिए पानी की मांग करेंगे।

लम्बे समय से पाली शहर सहित कई उपखण्ड में भीषण गर्मी में पानी की किल्लत को देखते हुए नगरपरिषद सभापति द्वारा सरकार से पानी का स्थाई समाधान हो इसके लिए मांग करते हुए पाली से जयपुर पदयात्रा कर मुख्यमंत्री से मिलने का संघर्ष शुरू किया। इस दौरान आज रायपुर उपखण्ड क्षेत्र के फोरलेन पर पहुंचे जहा पर भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश बोहरा की अगुवाई में सभापति भाटी की सराहना करते हुए स्वागत किया। झूँठा के वीतराग इण्डस्ट्रीज में पधारे भाटी के साथ सोजत नगरपालिका चेयरमैन मंजु निकुम व् अन्य कार्यकर्ताओ का भी भाजपा किसान मोर्चा मडंल रायपुर द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बेजुबान पक्षियों के लिए सेवा जरुरी – रेखा राकेश भाटी 

भीषण गर्मी में पानी इंसानो के साथ-साथ बेजुबान पशु पक्षिओ के लिए भी अमृत हे। पाली से जयपुर पैदल यात्रा के दौरान सभापति रेखा राकेश भाटी रास्ते में पशु पक्षियों के लिए भी सेवा करते नजर आते हे।  आज झूठा के वीतराग इंडस्ट्रीज में भी स्वागत के दौरान उन्होंने बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाएं। इस मोके पर भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश बोहरा, नाथ समाज रायपुर के अध्यक्ष बगदनाथ बागीयाडा, बाबुलाल रेणवाल,समाज सेवी हरीश सेवकानी, बगदाराम दर्ज़ी, देवेन्द्र जांगिड़, लालचंद लोहार,मनीष सोनी, बालुराम कुमावत,बगदाराम कुमावत,आत्माराम, राजुसिह, अशोक लखारा, जीवाराम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व सभापति राकेश भाटी का स्वागत करते भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश बोहरा
पूर्व सभापति राकेश भाटी का स्वागत करते भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश बोहरा

संबंधित पोस्ट

पाली – गुड़ा एंदला थाने के अंतर्गत बालराही गाँव के निकट एक स्विफ्ट कार में सवार चार जनों की हुई मौत, जिसमें एक महिला है शामिल, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत पहुंचे मौके पर।

newsbharatr

सेन्दड़ा क्षेत्र के झाड़ली मानपुरा के जंगलों में आग की सूचना,

newsbharatr

सरकार के निर्देशों के बाद भी कक्षा नो से नीचे स्तर के विद्यार्थियों को कराया जा था अध्ययन, एडीएम ने मौके पर पहुचकर दिए कार्रवाई के निर्देश।

newsbharatr

अमृत सरोवर टांडा तालाब में शहीद की मॉँ दाखू काठात ने किया ध्वाजारोहण

newsbharatr

दो अवैध पिस्टल व 8 जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

newsbharatr

सेवा ही मानव धर्म है :- नरसी कुलरिया ने दो ऑक्सीजन कांस्ट्रेटर व एक ऑक्सोमीटर ग्राम पंचायत सेन्दड़ा को किए भेंट

newsbharatr