News Bharat R
पालीप्रशासन

पाली। रसद विभाग ने मारवाड़ जंक्शन तहसील क्षेत्र के गुड़ा केसरसिंह स्थित उचित मूल्य की दुकान मैसर्स राजाराम केसाराम के खिलाफ सिरियारी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया

पाली। रसद विभाग ने मारवाड़ जंक्शन तहसील क्षेत्र के गुड़ा केसरसिंह स्थित उचित मूल्य की दुकान मैसर्स राजाराम केसाराम के खिलाफ सिरियारी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। यह मुकदमा उचित मूल्य की दुकान का प्राधिकार पत्र निलम्बित करने के बाद भी पोस मशीन एवं स्टाॅक अस्थाई डीलर को हस्तांतरित नहीं करने पर करवाया गया है।
प्रवर्तन निरीक्षक मुरारी लाल शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले गुडा केसरसिंह की उचित मूल्य दुकान मैसर्स राजाराम केसाराम के यहां अनियमितता बरतने पर मारवाड़ जंक्शन के तत्कालीन प्रवर्तन अधिकारी तेजसिंह मेडतिया की अनुशंषा के आधार पर उनका प्राधिकार पत्र निलम्बित किया गया था। प्रवर्तन निरीक्षक कृष्णा कंवर भाटी व जितेन्द्रसिंह आशिया की जांच टीम की रिपोर्ट 17 जुलाई 2020 के आधार पर निलम्बन के बाद भी मैसर्स राजाराम केसाराम को जारी पोस मशीन तथा चीनी व कैरोसिन का शेष स्टाॅक हस्तांतरित नहीं किया गया। राशन विक्रेता को कई बार अवसर देने के बावजूद पोस मशीन व शेष स्टाॅक की सुपूर्दगी नहीं की गई।
उन्होंने बताया कि उचित मूल्य दुकानदार द्वारा राजस्थान खाद्यान एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियमन) आदेश 1976 के तहत जारी अधिकार पत्र की शर्तो का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है। इस कारण उक्त उचित मूल्य दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
—–

संबंधित पोस्ट

रायपुर थाना इलाके में बढ़ रही चोरी की वारदातों से ग्रामीण परेशान,पूर्व में हुई वारदातों का नही हो रहा पर्दाफाश।

newsbharatr

निजी अस्पतालों में रेमडेसिवर को लेकर जिला स्तरीय कमेटी का गठन

newsbharatr

ट्रेन से कटने से पहले मोबाईल पर कर रहा था बात। फिर दो डिब्बो के बीच मे डाला सिर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत।

newsbharatr

जैतारण- टीकमदान चारण का जैतारण नगरपालिका में हुआ स्थानन्तरण, वर्तमान अधिशाषी अधिकारी भंवरलाल सैन को किया apo।

newsbharatr

सेन्दड़ा ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवो के संग अभियान फोलोअप शिविर संपन्न। सरपंच भाटी ने ग्रामीणों की समस्याओं से कराया अवगत।

newsbharatr

जनसुनवाई हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को बनाया नोडल अधिकारी

newsbharatr