News Bharat R
पालीप्रशासन

राजस्थान की स्थापना के मौके पर राजस्थान दिवस के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी

साईकिल रैली का कार्यक्रम

पाली-  राजस्थान की स्थापना के मौके पर राजस्थान दिवस के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रातः 7 बजे कलेक्ट्रेट से शहीद स्मारक तक साईकिल रैली निकाल कर देश की रक्षार्थ शहीद हुए शहीदों की शहादत को नमन किया गया। इस दौरान बंागड़ म्यूजियम में पर्यटन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग एवं जिला उद्योग केन्द्र की प्रदर्शनी में राजस्थान समेत पाली जिले की विकास गाथा को दर्शाती प्रदर्शनी लगाई गई। यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया।
राजस्थान दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रमों की शुरूआत मंगलवार सवेरे कलेक्ट्रेट परिसर से साईकिल रैली के रूप में हुई। जिला कलक्टर अंश दीप ने साईकिल रैली को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। साईकिल रैली कलेक्ट्रेट से रवाना होकर अंहिसा सर्किल, सूरजपोल, अम्बेडकर सर्किल, गांधी मूर्ति तिराहे होती हुई शहीद स्मारक पहुंची। यहां देश की रक्षार्थ अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन किया गया। साईकिल रैली यहां से दोबारा रवाना होकर बांगड़ म्यूजियम पहुंच विसर्जित हुई। साईकिल रैली के प्रति उत्साह का आलम यह रहा कि युवाओं के समुह ने जोश के साथ साईकिलिंग कर राजस्थान के स्थापना दिवस की मंशा को साकार कर दिया।
प्रदर्शनी में प्रदर्शित हुई पाली की विकास गाथा
राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष में पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन, सूचना एवं जनसम्पर्क तथा जिला उद्योग केन्द्र की और से बांगड़ म्यूजियम परिसर में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यटन विभाग की और से प्रदर्शनी देखने के लिए आएं आगन्तुकों में मास्क का वितरण किया गया। विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा एवं जिला कलक्टर अंश दीप ने फीता काट कर किया।
इस मौके पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शनी में शामिल किए गए विकास के सफर एवं अन्य दर्शनीय सामग्री की सराहना की। उन्होंने कहा कि वीर और भामाशाहों की धरती राजस्थान ने देश के विकास के हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दिया है। राजस्थान स्थापना दिवस हम सभी के लिए गौरव का पर्व है और हमें इस सिलसिले में हो रहे आयोजनों में उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी वेद प्रकाश आशिया ने प्रदर्शनी से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी में राज्य सरकार की ओर से पिछले दो साल से अधिक समय में कराए गए विकास कार्यों, जिले में चल रही विभिन्न परियोजनाओं, कार्यक्रमों, जिले के ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों, वन्य जीवों आदि को दर्शाया गया। पर्यटन विभाग के अधिकारी चिमनाराम प्रजापत ने पाली के दर्शनीय पर्यटन स्थलों के बारे में उपस्थित आगन्तुकों को जानकारी दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा
बांगड म्यूजियम परिसर में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन, नगर परिषद एवं बालिया बालिका स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। कार्यक्रम में पादरला गांव की श्रीमती लीला देवी के समुह ने तेरहताली नृत्य की मनभावन प्रस्तुति दी। इस दौरान बालिया बालिका स्कूल की छात्राओं ने घूमर नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मनमोह लिया। छात्राओं ने राजस्थानी ‘‘चिरमी’’ गीत पर भवाई नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित देकर दांतो तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने गीत एवं संगीत की मनभावन प्रस्तुतियां दी। इन कलाकारों ने राजस्थानी गीतों, भजनों को साज के संग अपनी आवाज देकर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा, जिला कलक्टर अंश दीप, अतिरिक्त जिला कलक्टर चन्द्रभान सिंह भाटी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद सहाय नागा, नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालिया बालिका स्कूल की प्राचार्य सुनिता जोनवाल, सांस्कृतिक प्रभारी प्रतिभा पाण्डे, भगवती बडगुजर, रेंजर कनिजा बानो का सहयोग रहा। संभागीय आयुक्त डाॅ. राजेश शर्मा ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों को राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान की गौरवशाली परम्पराओं का निर्वहन करते हुए हमने एक लम्बा सफर तय किया है। इसी के बलबूते आज समृद्ध राजस्थान की नीव पर विकसित राजस्थान का निर्माण हुआ है।
हुई कोविड़ प्रोटोकोल की पालना
राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों में मंगलवार को राज्य सरकार की और से जारी की गई कोविड़ प्रोटोकाॅल की पूरी पालना की गई। सवेरे कलेक्ट्रेट से रवाना हुई साईकिल रैली से लेकर बांगड़ म्यूजियम परिसर में लगाई गई विकास प्रदर्शनी तथा यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नो मास्क नो एंट्री के नियम का पूर्णतया पालन किया गया बल्कि राजस्थान दिवस के सभी कार्यक्रमों में दो गज की दूरी का नियम भी अपनाया गया।
——–

संबंधित पोस्ट

जिला कलक्टर राजेन्द्र विजय ने किया अंता क्षेत्र का दौरा, इस दौरान बैंक व सौन्दर्यकरण को लेकर अवलोकन भी किया, कई विभागों के अधिकारियों से की चर्चा।

newsbharatr

फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर शहर में घूम रहा था, कोतवाली पुलिस ने दबोचा।

newsbharatr

सरकार के निर्देशों के बाद भी कक्षा नो से नीचे स्तर के विद्यार्थियों को कराया जा था अध्ययन, एडीएम ने मौके पर पहुचकर दिए कार्रवाई के निर्देश।

newsbharatr

सेवा ही मानव धर्म है :- नरसी कुलरिया ने दो ऑक्सीजन कांस्ट्रेटर व एक ऑक्सोमीटर ग्राम पंचायत सेन्दड़ा को किए भेंट

newsbharatr

नगरपरिषद द्वारा आश्रय स्थल को कराया सेनेटाइज

newsbharatr

जिले में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 90 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित कर कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा।

newsbharatr