News Bharat R
अन्य

नरेगा श्रमिकों को गांरटी योजना में काम नही मिलने से बढ़ी परेशानी, आवेदन की रसीद लेकर महिलाएं पंचायत समिति पहुंचकर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन।

रायपुर मारवाड़। उपखण्ड मुख्यालय पर आज पंचायत समिति रायपुर में नरेगा श्रमिकों ने बेरोजगारी भत्ते की मांग कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। नरेगा श्रमिकों में अधिकांश महिलाएं थी।

पंचायत समिति के अधीन अधिंकाश ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी रोजगार गारन्टी के तहत नरेगा श्रमिको को आवेदन के बाद भी समय पर रोजगार नही मिलने से श्रमिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
श्रमिक एवं मेट संघर्ष समिति के दिलीप सिंह हाजीवास ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र मव स्थित कोट किराणा ग्राम पंचायत में नरेगा श्रमिकों द्वारा एक महीने पहले रोजगार के लिए आवेदन किया गया था। मगर आवेदन के बाद एक महीना बीतने के बाद श्रमिकों को रोजगार नही मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी के साथ गुस्साएं नरेगा श्रमिकों के साथ महिलाएं शुक्रवार को दिलीप सिंह हाजीवास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वाहनों में सवार होकर नारेबाजी करते हुए बेरोजगारी भत्ते की मांग करने के लिए पंचायत समिति कार्यालय पहुंची। जहा कई देर तक श्रमिक महिलाएं अपने हक के लिए रोजगार मांगने के लिए प्रदर्शन किया।

कार्यवाहक बीडीओ के आश्वासन के बाद रोका प्रदर्शन।

नरेगा श्रमिकों को रोजगार नही मिलने से पंचायत समिति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही महिलाएं व मेट संघर्ष समिति के दिलीप सिंह हाजीवास को कार्यवाहक विकास अधिकारी रामरतन मेघवाल द्वारा दो दिन में रोजगार देने का आश्वासन दिया गया। आश्वासन के बाद महिला नरेगा श्रमिकों ने नारेबाजी व प्रदर्शन बंद किया।

रोजगार की मांग को लेकर कुसुमलता, लीला,वर्षा,पुष्पा,कंकू देवी,नेनु देवी,लक्ष्मी देवी, तुलसी, रोशन सिंह, संग्राम सिंह, किशोर सिंह, डूंगर सिंह,सुखदेव सिंह,मोहन सिंह, भूपेंद्र सिंह, सहित दर्जनों श्रमिकों ने पंचायत समिति पर प्रदर्शन किया।

संबंधित पोस्ट

गंधवा में एक युवक का शव लटका मिला

गुणवन्त कलाल

गड़ा वाटेश्वर पंचायत भवन निर्माण कार्य के दौरान खूनी संघर्ष , 6 जने हुए घायल

गुणवन्त कलाल

पीठ पुलिस चौकी में सीएलजी की बैठक आयोजित

सीएलजी बेठक में कोरोना गाईडलाइन की पालना करने का आग्रह

newsbharatr

जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने कस्बे सहित अंता क्षेत्र का किया भ्रमण,कोरोना के प्रति आमजन को किया जागरूक,लोगो से घरो में रहने की अपील।

आलोक बादल

अनियंत्रित होकर पलटी अल्टो कार, एक कि मौत

newsbharatr