News Bharat R
अन्य

30 मार्च तक जमा करा सकेंगे पानी बिल

पाली, 26 मार्च। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग राजस्व उपखण्ड पाली की और से जारी किए गए माह जनवरी एवं फरवरी के पानी बिलों के नकद भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 मार्च कर दी गई है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग राजस्व उपखण्ड पाली की सहायक अभियंता शोभा कुमारी ने बताया कि राजस्व उपखण्ड पाली के अधीनस्थ समस्त कार्य क्षेत्र के जल उपभोक्ताओं को जनवरी-फरवरी 2021 के पानी बिल जारी किए गए थे। इन बिलों के नकद भुगतान की अंतिम तिथि 25 मार्च रखी गई थी अब इस तिथि को बढ़ाकर 30 मार्च कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल उपभोक्ता अपने पानी के बिल बिना विलम्ब राशि के नजदीकी ई-मित्र कियोस्क या शिविरों में 30 मार्च तक जमा करवा सकेंगे।
—–

संबंधित पोस्ट

newsbharatr

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को सात दिन में मिले बीमा क्लेम-जिला कलेक्टर

newsbharatr

प्रवीण राजपुरोहित निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित

newsbharatr

लोकदेवता केसरिया कंवर का भरा मैला, गुरुवार को हाथों में ध्वज लेकर बाबा के दरबार मे पहुंचे श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, भजनों में भक्तिमय हुआ आकेली गांव

newsbharatr

एनजीटी की समीक्षा बैठक 30 मार्च को

newsbharatr

अवैध पानी कनेक्शन पाए जाने पर होगी कार्रवाई।

newsbharatr