
वीडियो ख़बर के लिए यहा क्लिक करे
पाली-
कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही कार्यवाही करते हुए एटीएम बदलकर ठगी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी गौतम जैन ने बताया कि 30 मार्च को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से रुपए निकाल रहा था। किसी कारण से नगदी की निकासी नहीं होने पर वहां मौजूद एक शख्स ने मदद करने के नाम पर एटीएम बदल दिया। जबकि पीड़ित को कानो कान खबर भी नहीं हुई कुछ देर बाद युवक के एटीएम से करीब ₹35000 की नकदी निकाली गई। युवक के साथ हुई इस ठगी को लेकर कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर आपबीती बताई थाना प्रभारी गौतम जैन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केटीएम व आसपास के सीसीटीवी फुटेज ओं के आधार पर ठगों का पता लगाया गया वही कार्रवाई के दौरान ठगी करने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। जिसमें ठगों ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया ठगों के कब्जे से 35000 की नगदी सहित अलग-अलग बैंक शाखाओं के 23 एटीएम कार्ड भी बरामद कर ठगों से ठगी के दौरान उपयोग में ली गई एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है
पैसे निकालने वाले युवकों से मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की वारदात को देते अंजाम।
पाली कोतवाल गौतम जैन ने बताया कि ठगी के दोनों आरोपी पहले से भीड़भाड़ वाले एटीएम बूथ के बाहर या अंदर मौजूद रहते थे। इसी दौरान एटीएम से रुपए निकालने वाले व्यक्ति के चोरी चोरी छुपे गोपनीय पेन देख कर बाद में मदद के नाम पर एटीएम बदलकर उनके खाते से पैसे निकाल लेते थे। इसी तरह कई जगह पर ठगी की वारदात को अंजाम देकर अलग-अलग एटीएम कार्ड से पैसे निकाले
चार राज्यो के करीब दो दर्जन जिलों में दी वारदात को अंजाम।
पुलिस गिरफ्त में आये एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दोनो आरोपियों से पुलिस पूछताछ में बताया कि चार राज्यो के करीब दो दर्जन जिलों में इस तरह की वारदात को अंजाम देना कबूला है। राज्यों में से राजस्थान के भरतपुर, अजमेर, दोसा, किसनगढ़, पाली, ब्यावर,राजसमंद, नाथद्वारा, उदयपुर, मध्यप्रदेश के शिवपुरी, गुजरात के राजकोट, मेहसाणा, व्यापी, कलोल, बड़ौदा, अंकलेश्वर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, दुर्ग, बिलाई, रायपुर, सहित उत्तरप्रदेश के भी कई शहरों में वारदातों को अंजाम देना काबुल किया है। पुलिस और भी पूछताछ कर अन्य वारदातों का पता लगाने में जुटी है।




