News Bharat R
पालीप्रशासनशिक्षा

सरकार के निर्देशों के बाद भी कक्षा नो से नीचे स्तर के विद्यार्थियों को कराया जा था अध्ययन, एडीएम ने मौके पर पहुचकर दिए कार्रवाई के निर्देश।

 

न्यूज़ भारत R/पाली
जिला प्रशासन के निर्देश पर शहरी क्षैत्र में कक्षा प्रथम से नवम तक के विद्यालयो के संचालन पर पूर्णतया रोक के बावजूद शहरी क्षैत्र में निजि विधालयो के संचालको द्वारा विद्यालय संचालन की सूचना पर बुधवार को विभागीय अधिकारियो ने निजी विद्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की।
मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से हाल ही में जारी की गई कोरोना एडवाइजरी के तहत कक्षा नवम तक विधार्थियो के अध्यापन कार्य पर रोक होने के बावजूद कुछ निजी विद्यालय संचालित हो रहे थे। जिस पर अतिरिक्त जिला कलक्टर चन्द्रभान सिंह भाटी एवं सहायक निदेशक सोहन लाल भाटी ने हंस निर्वाण विद्यालय,आईमाता उच्च माध्यमिक विद्यालय, कंकु देवी बालिका उ.मा.वि. , एम.एस.कवाड इंटरनेश्नल स्कूल, रेम्बो पब्लिक स्कूल समेत विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने बताया कि अधिकांश विद्यालयो द्वारा कोरोना एडवाइजरी के तहत मास्क, सेनेटाईजर एवं सामाजिक दूरी आदि की पालना की जा रही है। वही आईमाता उ.मा.वि. व कंकु देवी बालिका विद्यालय में रोक के बावजूद 9 वीं से नीचे स्तर के विधार्थियो को अध्यापन कार्य करवाया जा रहा है। जिस पर संचालको के खिलाफ राज्य सरकार के निर्देशो की अवमानना करने पर उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि विधालयो का निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित पोस्ट

एडीएम ने अधिकारियों की बैठक लेकर सोंपे दायित्व।

newsbharatr

सत्य भारती स्किल फेस्ट में विद्यार्थियों ने सीखे जीवनोपयोगी कौशल

newsbharatr

रावत राजपूत समाज का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

newsbharatr

पाली- महिला अधिकारिता विभाग द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नियमों की दी जानकारी

newsbharatr

अमृत सरोवर टांडा तालाब में शहीद की मॉँ दाखू काठात ने किया ध्वाजारोहण

newsbharatr

उपखंड मुख्यालय पर शुरू किया 15 बेड का कोविड केयर सेंटर ,कलेक्टर के निर्देश पर पहुंचे नो ऑक्सीजन कांस्ट्रेटर।

newsbharatr