News Bharat R
अच्छी ख़बरअजमेरपालीसामाजिक सरोकार

रावत राजपूत समाज का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

सेन्दड़ा/ब्यावर
राजस्थान रावत-राजपूत महासभा का द्विवार्षिक चुनाव 2021-2023 सम्पन्न हुआ। गत दिनों सम्पन्न चुनावी प्रक्रिया में प्रदेशाध्यक्ष पूनमसिंह मोगर एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरधारीसिंह बरजाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनका आज बग्गड़ में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी कालूसिंह राणावत ने अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में महासभा के पूर्व अध्यक्ष गण, महासभा के सक्रिय अध्यक्ष, सम्भाग अध्यक्ष, सर्कल अध्यक्ष उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह में वर्तमान अध्यक्ष भगवानसिंह चोहान ने नए अध्यक्ष को महासभा का कार्यभार सौंपा। बदनोर प्रधान प्रतिनिधि महेंद्रसिंह भादसी ने पूरे समाज का धन्यवाद दिया कि इस बार अध्यक्ष पद पर मेवाड़ को प्रतिनिधित्व दिया। आपने कहा कि वे सब मिलकर सम्पूर्ण समाज में महासभा के नवीन कार्यों को पहुंचाने का पूरा प्रयास करेँगे। महासभा के नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरधारीसिंह बरजाल ने उपस्थित समाजबंधुओं से कंधा से कंधा मिलाकर साथ देने की अपील की। नवनियुक्त अध्यक्ष पुनमसिंह मोगर ने महासभा के सकारात्मक कार्यों में निरंतरता बनाए रखने का समाज को आश्वासन दिया। शपथ ग्रहण समारोह को सम्भोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष भगवानसिंह चौहान ने गत तीन सालों के हुए सकारात्मक कार्यों का ब्यौरा दिया, जो कार्य उनके कार्यकाल में छूट गए उनको नए अध्य्क्ष से पूरा करने की अपील की। आपने बताया कि उनके कार्यकाल में विधायक सम्मान समारोह, सरपँच-प्रधान सम्मान समारोह, 2 प्रतिभाओं का अभिनन्दन समारोह, क्विज कॉन्टेस्ट, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, सेंदड़ा में ऐतिहिसिक शिलालेख लगाना, नराजी शूरा जी रावत की जीर्णशीर्ण छतरियों का जीर्णोद्धार आदि ऐसे कई कार्य किये गए।
महासभा के वरिष्ठ महामंत्री मानसिंह चौहान ने 3 साल तक पूरे समाज को धन्यवाद दिया सहयोग।
इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट विश्वम्भरकृष्णसिंह, नाथूसिंह, पृथ्वीसिंह, आसूसिंह पीपरेलु, जयरामसिंह गहलोत, चापसिंह कामलीघाट, रतनसिंह भाटी सरपंच सेन्दड़ा,

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंचासीन पदाधिकारी

भगवानसिंह सुजावत पन्नासिंह गहलोत, माधुसिंह बरजाल, चिमनसिंह जोधपुर, गणपत सिंह सेंदड़ा, मोहनसिंह पंवार बड़ाखेड़ा, घेवरसिंह रामगढ़, मोहनसिंह फौजी, लक्ष्मणसिंह कालब, बन्नेसिंह भीला, प्रकाशसिंह भगवानपुरा, रामसिंह सिरियारी आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार।

newsbharatr

पाली। रसद विभाग ने मारवाड़ जंक्शन तहसील क्षेत्र के गुड़ा केसरसिंह स्थित उचित मूल्य की दुकान मैसर्स राजाराम केसाराम के खिलाफ सिरियारी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया

newsbharatr

पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम से ठगी करने के दो आरोपी, दोनों आरोपियों से 35 हजार की नगदी व एटीएम भी बरामद, ठगो ने गुजरात ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित 24 जिलों में की थी ठगी की वारदाते, एटीएम से पैसे निकालने के बदले बदलते थे एटीएम – पाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

newsbharatr

जनसुनवाई हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को बनाया नोडल अधिकारी

newsbharatr

पाली- प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद ने जिला कलेक्ट्रेट पहुचकर ली अधिकारियों की बैठक

newsbharatr

नगर परिषद पाली के कोरोना जागरूकता ‘‘नो मास्क नो एन्ट्री’’ अभियान के तहत व्यापारियों को मास्क वितरित किये गये।

newsbharatr